फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   students can not be taken simultaneously in two colleges and courses in du

DU में फिर एक बड़ा बदलाव, एक साथ दो कॉलेजों व कोर्स में नहीं लिया जा सकता दाखिला

Sun, 09 Jun 2019 11:15 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 09 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
students can not be taken simultaneously in two colleges and courses in du

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक साथ दो कॉलेजों व कोर्स में दाखिला नहीं लिया जा सकता है। इससे दाखिला रद्द हो सकता है। एक डिग्री कोर्स के साथ कोई दूसरा डिग्री कोर्स नहीं किया जा सकता। डीयू में शनिवार को खासतौर पर छात्राओं के लिए आयोजित ओपन डेज के दौरान यह जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं व अभिभावकों के सवालों के जवाब लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजीव गुप्ता, ग्रीवांस कमेटी प्रमुख डॉ. अखिलेश वर्मा, नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड की निदेशक आरती सक्सेना आदि विशेषज्ञों ने दिए। 

विज्ञापन


एक छात्रा ने सवाल किया-‘क्या वह एक ऑनलाइन फॉर्म से यूजी के मेरिट व एंट्रेस आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकती है?’ इस पर जवाब मिला कि एक ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से कई कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। एक छात्रा का सवाल था- ‘नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में कौन-कौन सी स्ट्रीम की पढ़ाई होती है?’ छात्रा को जवाब मिला कि एनसीवेब में बीकॉम व बीए प्रोग्राम की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन


सवालों पर विशेषज्ञों के जवाब   

सवाल : क्या ओबीसी वर्ग के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी है? यदि दाखिले के प्रमाण पत्र रिन्यू होकर नहीं आता तो क्या दाखिला रद्द होगा?
जवाब : ओबीसी वर्ग के लिए आय प्रमाण पत्र दाखिले के समय जरूरी है। जिन्होंने भी किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन किया है तो वह सामान्य श्रेणी में दाखिला भी ले सकते हैं। इसके लिए सामान्य की कट ऑफ में आना जरूरी है। ओबीसी श्रेणी में दाखिला चाहते हैं तो प्रमाण पत्र 31 मार्च 2019 के बाद का होना चाहिए। ओबीसी की जाति सेंट्रल लिस्ट में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मैंने सामान्य श्रेणी से ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन अपने फोटो को हस्ताक्षर कर सत्यापित नहीं किया है? क्या फॉर्म रद्द होगा।
उत्तर : घबराएं नहीं, कुछ नहीं होगा।

सवाल : ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या करना है?
उत्तर : ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत दाखिले के लिए जो प्रमाण पत्र चाहिए उसका फॉर्मेट इंर्फोमेशन बुलेटिन में उपलब्ध है। इसे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से बनवाया जा सकता है। 


सवाल : क्या डीयू के एनसीवेब में होम साइंस की पढ़ाई होती है? 
उत्तर : एनसीवेब में होम साइंस की पढ़ाई नहीं होती। वहां बीए और बीकॉम ही पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

सवाल : पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आवेदन किया है। मेरे बच्चे का इलाज मेदांता अस्पताल में वर्ष 2018 में हुआ था? क्या प्राइवेट अस्पताल का प्रमाण पत्र मान्य होगा?
उत्तर : किसी भी तरह की दिव्यांगता के लिए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का ही प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

सवाल : मैंने मुंबई से पढ़ाई की है। 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्रों के अलावा कोई और दस्तावेज चाहिए?
उत्तर :  10वीं व 12वीं के दस्तावेज की ही जरूरत होगी। माइग्रेशन या चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

सवाल : मैंने ईसीेए कोटे से ऑनलाइन आवेदन किया है। क्या मैं मेरिट आधारित कोर्सेज में दाखिला ले सकती हूं?
उत्तर : किसी भी कोटे से आवेदन किया है। यदि मेरिट वाले कोर्सेज की कट ऑफ में आते हैं तो आपको दाखिला मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed