फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC Stenographer Answer Key released for exam grade C and grade D posts

SSC Stenographer Answer Key 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर पेपर वन की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 25 Nov 2022 11:55 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

SSC Stenographer Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर पेपर वन की उत्तर कुंजी जारी की है। यह ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी है। 

विज्ञापन
SSC Stenographer Answer Key released for exam grade C and grade D posts
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Stenographer Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर पेपर वन की उत्तर कुंजी जारी की है। यह ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा दी है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने 17 और 18 नवंबर, 2022 को ग्रेड सी और डी पदों के लिए स्टेनोग्राफर की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी। 

विज्ञापन

28 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है, इसलिए उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडो 28 नवंबर 2022 शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 100 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एससएसी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर Stenographer Answer Key 2022 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको अपने लॉग-इन डिटेल्स डालने होंगे।
  • डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें।
  • अब आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते है।
  • ये प्रिंट आगे आपके काम आ सकता है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। आंसर-की वेबसाइट पर 28 नवंबर 2022 तक ही उपलब्ध है। इस समय के पहले इसे डाउनलोड कर लें। कैंडिडेट अपनी रिस्पांस शीट और आंसर-की दोनों का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed