{"_id":"6401e7bb654c3106c0073a68","slug":"ssc-mts-2023-correction-window-open-from-today-check-it-online-at-ssc-nic-in-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार विंडो शुरू, ऐसे कर सकेंगे बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार विंडो शुरू, ऐसे कर सकेंगे बदलाव
Fri, 03 Mar 2023 06:24 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:24 PM IST
सार
SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ नॉन टेक्निकल और हवलदार के 11409 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन आवेदन पत्रों में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS Correction Window 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती आवेदन पत्रों में सुधार के लिए विंडो खोली है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में इसके जरिए सुधार कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार प्रक्रिया 02 से 03 मार्च सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन करने का समय दिया गया था। इसके साथ ही सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 19 फरवरी 2023 तक शुल्क का भुगतान करने का समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे एडिट करें आवेदन पत्र
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, लॉगइन टैब पर क्लिक करें।
- अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण जमा करें और एसएससी लॉगइन का उपयोग करें।
- अपने एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र को संपादित करें और पूछे गए शुल्क का भुगतान करें।
- अपडेटेड फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X