फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC GD Constable 2024 registration last date today, Apply now at ssc.nic.in

SSC GD Constable 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, इस लिंक से अभी करें अप्लाई

Sun, 31 Dec 2023 10:06 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

SSC GD Constable 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार अगर अभी तक किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाएं हैं, तो अभी कर दें। अधिक विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
SSC GD Constable 2024 registration last date today, Apply now at ssc.nic.in
SSC GD constable 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC GD Constable 2024: कर्मचारी चयन आयोग आज, 31 दिसंबर, 2023 को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। आवेदन पत्र भरने के चरण आगे बताए गए हैं।

विज्ञापन

SSC GD Constable: इन विवरणों की होगी जरूरत

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू करने से पहले विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंडों को ध्यान से जांच लें। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 आवेदन पत्र पर आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण मोबाइल नंबर, सक्रिय ईमेल आईडी, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आदि जैसे कुछ विवरण या प्रासंगिक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD Constable 2024 Fees: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में केवल भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।

विज्ञापन

SSC GD Constable 2024 Correction Window: इस दिन खुलेगी सुधार विंडो

आयोग 4 जनवरी 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो सक्रिय करेगा। आवेदक 6 जनवरी 2024 तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

SSC GD Constable 2024: ऐसे करें आवेदन

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • मुख पृष्ठ पर, “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “जीडी कॉन्स्टेबल” अनुभाग चुनें।
  • जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • भाग I: One-time registration - लॉगिन आईडी और पासवर्ड उत्पन्न करने के लिए पंजीकरण अनुभाग में सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • भाग II: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए जेनरेट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें और जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed