SSC GD Constable 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, इस लिंक से अभी करें अप्लाई
SSC GD Constable 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार अगर अभी तक किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाएं हैं, तो अभी कर दें। अधिक विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD Constable 2024: कर्मचारी चयन आयोग आज, 31 दिसंबर, 2023 को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। आवेदन पत्र भरने के चरण आगे बताए गए हैं।
SSC GD Constable: इन विवरणों की होगी जरूरत
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू करने से पहले विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंडों को ध्यान से जांच लें। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 आवेदन पत्र पर आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण मोबाइल नंबर, सक्रिय ईमेल आईडी, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आदि जैसे कुछ विवरण या प्रासंगिक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
SSC GD Constable 2024 Fees: आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में केवल भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।
SSC GD Constable 2024 Correction Window: इस दिन खुलेगी सुधार विंडो
आयोग 4 जनवरी 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो सक्रिय करेगा। आवेदक 6 जनवरी 2024 तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
SSC GD Constable 2024: ऐसे करें आवेदन
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- मुख पृष्ठ पर, “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “जीडी कॉन्स्टेबल” अनुभाग चुनें।
- जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- भाग I: One-time registration - लॉगिन आईडी और पासवर्ड उत्पन्न करने के लिए पंजीकरण अनुभाग में सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- भाग II: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए जेनरेट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें और जमा करें।
कमेंट
कमेंट X