फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ssc chsl 2023 admit card for tier 1 exam released download online at regional websites

SSC CHSL 2023 Admit Card: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 27 Feb 2023 03:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 27 Feb 2023 03:28 PM IST
सार

SSC CHSL 2023: एसएससी ने सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ssc chsl 2023 admit card for tier 1 exam released download online at regional websites
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CHSL Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (SSC CHSL) टियर 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एसएससी सीएचएसएल का प्रवेश पत्र जारी किया है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर क्षेत्रवार डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के भीतर अपने परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org से एसएससी सीएचएसएल हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी 09 मार्च से 21 मार्च तक एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2023 आयोजित करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, अधिकारी 27 फरवरी को एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (टियर- I) के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी भी अपलोड करेंगे। जो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 13 मार्च, 2023 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार तीन अलग-अलग क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकृत आवेदकों को पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और एसएससी सीएचएसएल टियर 1 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन पत्र में चुने गए पहले परीक्षा शहर का चयन करना होगा। जो लोग एसएससी सीएचएसएल रोल नंबर जानते हैं, वे इसे लॉगइन क्रेडेंशियल के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर याद नहीं है, वे अपने नाम और पिता के नाम का उपयोग करके एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed