फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL Answer Key for tier 1 2021 released at ssc.nic.in sarkari result

SSC CGL Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 15 Jul 2022 04:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

SSC CGL Answer Key: एसएससी ने सीजीएल, 2021 की टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर में 11 से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब टियर-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
SSC CGL Answer Key for tier 1 2021 released at ssc.nic.in sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग/ssc ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल/CGL, 2021 टियर-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में अब आयोग की पोर्टल पर मौजूद है। जिन उम्मीदवारों ने सीजीएल परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया-:
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह उत्तर कुंजी पूर्व में जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर ही आधारित है। इसे आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया गया है। बता दें कि परीक्षा के परिणाम को 4 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। नोटिस में बताया गया है कि उम्मीदवार उत्तर कुंजी को 12 अगस्त, 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे। 
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
एसएससी ने सीजीएल, 2021 की टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर में 11 से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब टियर-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त और 10 अगस्त करेगा। वहीं,  टियर -3 का आयोजन 21 अगस्त को किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल, 2021 टियर- 1 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed