SSC CGL 2022 Result Out: एसएससी सीजीएल परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कॉमन ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (एसएससी सीजीएल 2022) का फाइनल परिणाम की घोषणा की है।
विस्तार
SSC CGL 2022 Final Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कॉमन ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (एसएससी सीजीएल 2022) का फाइनल परिणाम की घोषणा की है। विभिन्न रिक्तियों के लिए कट ऑफ के साथ अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2022 टीयर I और टीयर II परीक्षाओं के बाद कुल 1,83,467 उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट कैलकुलेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 36,001 उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएलई 2022 परीक्षा के तहत अधिसूचित विभिन्न रिक्तियों के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC CGL रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
-
विभिन्न पदों के लिए सूची उपलब्ध पर क्लिक करें।
चयन 1 और 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (CKT) मॉड्यूल और डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) के लिए उपस्थित होने के पात्र थे। सभी स्तरों के आधार पर, एसएससी सीजीएल कट-ऑफ के साथ अंतिम परिणाम घोषित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 30%, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 25% अंक प्राप्त करने चाहिए और अन्य सभी श्रेणियों को 20% अंक प्राप्त करने चाहिए।
एसएससी सीजीएल जुलाई 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण बंद कर दिया गया है। जबकि उम्मीदवारों का एक बड़ा वर्ग 1 अगस्त, 2023 से 1 जनवरी, 2023 तक कट-ऑफ आयु सीमा को संशोधित करने का विरोध कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X