फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL 2021 Tier 2 Final Answer Key Released at ssc.nic.in Download SSC CGL Answer Key Tier 2 Here

SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 27 Oct 2022 12:54 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 27 Oct 2022 12:54 PM IST
सार

SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 की फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL 2021 Tier 2 Final Answer Key Released at ssc.nic.in Download SSC CGL Answer Key Tier 2 Here
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC CGL 2021 tier 2 final answer key) जारी कर दी है। एसएससी ने CGL 2021 टियर 2 पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 का परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किया गया था, और 24 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी (प्रश्न पत्र के साथ) अब जारी कर दी गई है। एसएससी ने आंसर-की के साथ कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (Combined Graduate Level 2021) परीक्षा के प्रश्नपत्र भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यह भी डाउनलोड कर सकते हैं । 
विज्ञापन


SSC CGL 2021: परीक्षा से संबंधित जानकारी

उम्मीदवारों को 28 अगस्त, 2022 तक परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसके तहत, उम्मीदवारों को अगर लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते थे। अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना था। वहीं यह परीक्षा 8 अगस्त और 10 अगस्त 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


SSC CGL 2021: ऐसे चेक करें फाइनल आंसर की 
  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II) 2021: प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नई विंडो पर री-डायरेक्ट किया जाएगा, जहां एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  •  नीचे की ओर स्क्रॉल करें और अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके रोल नंबर और पासवर्ड की कुंजी, और अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
  • फाइनल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक को डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवार केवल 11 नवंबर की शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के लिए समान समय सीमा का पालन किया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed