{"_id":"635a320bbb34c46a185a1071","slug":"ssc-cgl-2021-tier-2-final-answer-key-released-at-ssc-nic-in-download-ssc-cgl-answer-key-tier-2-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 27 Oct 2022 12:54 PM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:54 PM IST
सार
SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 की फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CGL Admit Card
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC CGL 2021 tier 2 final answer key) जारी कर दी है। एसएससी ने CGL 2021 टियर 2 पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 का परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किया गया था, और 24 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी (प्रश्न पत्र के साथ) अब जारी कर दी गई है। एसएससी ने आंसर-की के साथ कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (Combined Graduate Level 2021) परीक्षा के प्रश्नपत्र भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यह भी डाउनलोड कर सकते हैं ।
SSC CGL 2021: परीक्षा से संबंधित जानकारी
उम्मीदवारों को 28 अगस्त, 2022 तक परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसके तहत, उम्मीदवारों को अगर लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते थे। अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना था। वहीं यह परीक्षा 8 अगस्त और 10 अगस्त 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
SSC CGL 2021: ऐसे चेक करें फाइनल आंसर की

- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II) 2021: प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नई विंडो पर री-डायरेक्ट किया जाएगा, जहां एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- नीचे की ओर स्क्रॉल करें और अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके रोल नंबर और पासवर्ड की कुंजी, और अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- फाइनल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक को डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X