IIT KGP SPRING FEST 2023: आईआईटी खड़गपुर का स्प्रिंग फेस्टिवल 26 से, सुनिधि चौहान होंगी स्टार परफॉर्मर
IIT Kharagpur SPRING FEST 2023: आईआईटी, खड़गपुर का वार्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव 'स्प्रिंग फेस्ट' 2023 देश और विदेश की कला और निपुणता के मिश्रण के साथ मंत्रमुग्ध करने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विस्तार
IIT Kharagpur SPRING FEST 2023: आईआईटी, खड़गपुर का वार्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव 'स्प्रिंग फेस्ट' 2023 गुरुवार, 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। आईआईटी का यह चर्चित महोत्सव में देश और विदेश की कला और निपुणता के मिश्रण के साथ मंत्रमुग्ध करने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। चार दिवसीय 64वें स्प्रिंग फेस्टिवल का आयोजन 26 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
आईआईटी खड़गपुर का स्प्रिंग फेस्टिवल एक ऐसा अमिट अनुभव देगा जो जीवन भर के लिए सुंदर यादों को संजो देगा। स्प्रिंग फेस्ट हर साल एक आकर्षक थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस साल स्प्रिंग फेस्ट 2023 की थीम 'अंब्रोसियल अरेबिया- ए वॉयेज थ्रू ए थाउजेंड एंड वन ड्रीम्स' है। इसका संबंध अरब के ग्रामीण इलाकों से है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए साल भर देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के 15 शहरों में हिच-हाइकिंग, नाटक, संगीत और हास्य जैसी विभिन्न शैलियों में ढेर सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाइल्डफायर - द रॉक बैंड प्रतियोगिता मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
स्प्रिंग फेस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, विरासत को संरक्षित करने और कई अन्य मुद्दों पर काम करता है। इस वर्ष सामाजिक पहल का विषय 'पुकार - एक मूक मांग को पूरा करना' है।
समापन समारोह पल नाइट को यादगार बनाएंगी सुनिधि चौहान
इस वर्ष स्प्रिंग फेस्ट विभिन्न विधाओं में 100 से अधिक कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, स्प्रिंग फेस्ट 2023 में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए प्रतिष्ठित कलाकारों की शानदार टीम है। एड्रेनालाइन रश, साइलेंट डीजे, अनुभव नाइट ऑफ किंग और न्यूक्लेया की ईडीएम नाइट आपकी नींद उड़ा देगी। इतना ही नहीं, बीएमएक्स कौशल, आदित्य तिवारी की डियाबोलो कला, ग्लिटरिंग फायर आर्ट और भी बहुत कुछ है। वहीं, इस चार दिवसीय स्प्रिंग फेस्ट के समापन समारोह पल नाइट को अपनी जादुई आवाज से यादगार बनाने के लिए सुनिधि चौहान आ रही हैं। तो आइए, इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और स्वयं इसे अनुभव करें।
-
स्प्रिंग फेस्ट पेज - springfest.in -
SF2020 आफ्टरमूवी - youtu.be/9yOinUUiyq0 -
इंस्टा ग्राम - @iitkgp.springfest -
फेसबुक - facebook.com/springfest.iitkgp
कमेंट
कमेंट X