Doping: स्कूलों में शामिल की जाए डोपिंग शिक्षा, गांवों में चलाए जाएं जागरूकता अभियान; खेल मंत्री ने की अपील
Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने डोपिंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए इसे स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने की जरूरत बताई। एनडीटीएल सम्मेलन में डोपिंग विज्ञान में नवाचारों पर चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mansukh Mandaviya: खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को स्कूलों में डोपिंग (नशीली दवाओं के दुरुपयोग) से जुड़ी शिक्षा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों में साफ-सुथरी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम बहुत जरूरी है।
मंडाविया ने यह बातें ‘एनडीटीएल वार्षिक सम्मेलन-2025’ में कहीं। इस सम्मेलन का विषय था – ‘एंटी-डोपिंग साइंस: इनोवेशन और चुनौतियां’। यह सम्मेलन नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (NDTL) द्वारा आयोजित किया गया था, जहां वैज्ञानिकों, कोचों, शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञों, खेल संघों और छात्रों ने डोपिंग से जुड़े नए शोधों और इसके खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
मंत्री ने खेल संघों और संगठनों की अधिक भागीदारी पर भी जोर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी खिलाड़ी एंटी-डोपिंग नियमों के बारे में अच्छी तरह से जानें और उनका पालन करें।
भारत में डोपिंग की समस्या
भारत को एक खेल प्रेमी देश माना जाता है, लेकिन विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग खिलाड़ियों के डोपिंग मामलों में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यह दर्शाता है कि इस समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
सम्मेलन की मुख्य बातें
- सम्मेलन में वैज्ञानिक नवाचारों के माध्यम से डोपिंग का पता लगाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
- खेलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नए वैज्ञानिक तरीकों की जरूरत पर जोर दिया गया।
- विशेषज्ञों ने उभरती चुनौतियों, जैसे नई और छिपी हुई प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर चर्चा की।
यह सम्मेलन खेलों में ईमानदारी बनाए रखने और खिलाड़ियों को डोपिंग के खतरों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कमेंट
कमेंट X