Self Confidence: संकोच को कहें अलविदा, सीखें आत्मविश्वास के साथ खुलकर बोलने की कला; देखें टिप्स
Confidence: अगर आपको खुलकर बोलने में झिझक महसूस होती है या लोगों के सामने अपनी बात रखने में घबराहट होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आत्मविश्वास के साथ संवाद करना एक कौशल है, जिसे थोड़ा अभ्यास और सही तकनीकों से निखारा जा सकता है। आइए जानें कुछ आसान और असरदार टिप्स, जो आपकी झिझक दूर करके आपको बेझिझक और प्रभावी वक्ता बना सकते हैं।
विस्तार
Self Confidence: आज की तेज-तर्रार दुनिया में नेतृत्व करने का मतलब महज फैसले लेना ही नहीं है, बल्कि यह इस बारे में भी है कि आप दूसरों से कितनी अच्छी तरह जुड़ते हैं, उन्हें कैसे प्रेरित और प्रभावित करते हैं। इसके लिए यह जानना जरूरी है कि आप बातचीत के दरम्यान अपनी आवाज और शब्दों का इस्तेमाल कैसे करते हैं। एक मजबूत और प्रभावी आवाज का होना मुखर उपस्थिति (वोकल प्रेजेंस) कहलाता है। यह लोगों को आपकी ओर आकर्षित करने और उनसे जुड़ने के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप खुलकर बोलने में असहज महसूस करते हैं, तो कुछ तरकीबें आपके काम आ सकती हैं।
शांत और नियंत्रित रहें
अगर आपके साथ सार्वजनिक रूप से बोलने में घबराहट होना या सांस फूलने की समस्या है, तो आपको अपनी सांसों को शरीर से जोड़ने की कला पता होनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक गहरी सांस लें और फिर इसे धीरे-धीरे एक हल्की फुफकार की आवाज के साथ छोड़ें।
इसके बाद, प्रत्येक अंग को लगभग तीस सेकंड के लिए गोलाकार गति में हिलाएं, अपने पैर को फर्श पर रखकर एक छोटा-सा वृत्त बनाएं और अपने कंधे को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से आपका चित्त शांत होगा और आप आत्मविश्वास के साथ बात करने तथा मन को काबू में करने के लिए खुद को प्रशिक्षित कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X