फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   some tips of these things to get admission in foreign universities

विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले इन बातों का रखें ख्याल... तो बन जाएगी बात

Tue, 25 Sep 2018 03:54 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
some tips of these things to get admission in foreign universities
job
जाहिर सी बात है अपने करियर को लेकर सब ही गंभीर रूप से सोचते हैं। वे इसके लिए कोई शॉटकट या किसी भी तरह का जोखिम उठाना पसंद नहीं करते हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के लगभग 5.5 लाख से भी अधिक स्टूडेंट्स दुनिया भर के 86 देशों में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


अाज कल के स्टूडेंट्स का सोचना है कि अच्छे करियर के लिए और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालय ज्यादा कारगर हैं। जहां तक बात इन विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने की आती है तो छात्रों को कई सीढ़ियों का सामना करना पड़ता है। अंतिम चुनौतियों तक पहुंचने के लिए न जानें कितने पीछे रह जाते हैं। यहां आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स हैं जो न केवल आपको सही दिशा दिखाएंगे बल्कि आप इन विश्वविद्यालयों में आसानी से अप्लाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेप 1

वीजा प्रक्रिया को हर कोई जटिल प्रक्रिया के रूप में देखता है। पर ऐसा नहीं है। इस विषय पर भी सरकार ने काफी बदलाव किए हैं। जो स्टूडेंस यूके या यूएस के लिए वीजा अप्लाई करते हैं उन सभी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। कनाडा के लिए अप्लाई करने वाले इस प्रक्रिया को आसानी से पार कर सकते है। सबसे पहले उस देश की जानकारी होनी चाहिए जहां आप पढ़ने के लिए जा रहे हैं।

स्टेप 2

कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स होते हैं जो अपने कॉलेज को ज्यादा महत्व देते हैं पर ये गलत है। अपने पसंद के विषय को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव करें। जब तक आप अपने विषय में निपुण नहीं होंगे आप को एक बेहतर नौकरी नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

स्टेप 3

आपको बता दें कि किसी भी विश्वविद्यालय में अप्लाई करते समय एक एप्लीकेशन सब्मिट करनी होती है पर उस एप्लीकेशन को सब्मिट करने से पहले अपने यूनिवर्सिटी और विषय की भरपूर जानकारी आपको एक अच्छा उम्मीदवार बना सकती है।

स्टेप 4

कभी भी एडमिशन के समय अपनी गलत जानकारी दर्ज न करें। ऐसे में आप दिक्कत में आ सकते हैं। और आप किसी भी और विश्वविद्यालय में अप्लाई करने योग्य नहीं रहते हैं।

स्टेप 5

अपने बजट पर भी ध्यान दें। उच्च शिक्षा की चाह में अपनी आर्थिक स्थति को ध्यान में रखना भूल जाते हैं। सबसे पहले अपने खर्चों की लिस्ट तैयार करें। इससे आपको पता होगा कि आप कितना और कैसे -कैसे खर्च करे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed