फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SOL: SOL BA-B.Com students will get study material by post from next session, will not have to visit campus

SOL: एसओएल बीए-बीकॉम के छात्रों को अगले सत्र से डाक से मिलेगी पाठ्यसामग्री, नहीं काटने होंगे कैंपस के चक्कर

Sat, 22 Feb 2025 01:25 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

DU SOL: दिल्ली यूनिवर्सिटी एसओएल के बीए-बीकॉम के छात्रों लिए अच्छी खबर है। अब इन छात्रों को पाठ्यसामग्री के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एसओएल डाक से पाठ्य सामग्री भेजेगा।

विज्ञापन
SOL: SOL BA-B.Com students will get study material by post from next session, will not have to visit campus
DU SOl - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Delhi University SOL: दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) डाक से पाठ्य सामग्री भेजने के दायरे को बढ़ाने जा रहा है। एसओएल अगले सत्र से बीए-बीकॉम पास कोर्स के छात्रों को डाक से पाठा सामग्री भेजेगा। इससे करीब ढाई लाख छात्रों को लाभ होगा और उन्हें कैंपस के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

विज्ञापन


एसओएल की ओर से हाल ही में इस व्यवस्था की शुरुआत ऑनर्स व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों से की गई है। अब तक करीब चालीस हजार छात्रों को डाक से पाठ्य सामग्री भेजी जा चुकी है, जिसमें वह ट्रैकिंग आईडी से यह पता लगा सकते हैं कि उनकी पाठ्य सामग्री कहां तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागी ने क्या कहा?

एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागी ने बताया कि पाठ्य सामग्री का पार्सल पहुंचाने के लिए डाक विभाग से करार किया गया है। इसके तहत जनवरी के अंत से अंग्रेजी, ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, श्रीवीए, बीएमएस, साइकोलॉजी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान और एमकॉम के छात्रों को पार्सल से सामग्री भेजने की व्यवस्था शुरू की गई है। 

प्रतिदिन एक हजार से अधिक छात्रों को सामग्री भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हमें ऑनर्स और पीजी स्तर के 70 हजार और छात्रों को पाठ्य सामग्री भेजनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed