फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SOL Admission 2025: There will be a change in admission process School of Open Learning, know latest process

SOL Admission 2025: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला प्रक्रिया में होगा बदलाव, प्रक्रिया दो भागों में बटेंगी

Mon, 24 Feb 2025 08:23 AM IST
शिवम गर्ग रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Feb 2025 08:23 AM IST
सार

SOL Admission 2025: प्रो. मागो के अनुसार पहले आवेदक को पंजीकरण करना होगा फिर दाखिला होगा। पंजीकरण में हम छात्र की बेसिक जानकारी लेंगे। दाखिला व पंजीकरण एक साथ होने के कारण उम्मीदवारों को एक लंबा फॉर्म भरना पड़ता था। इस कारण उन्हें उसे भरने में समय भी अधिक लगता था।

विज्ञापन
SOL Admission 2025: There will be a change in admission process School of Open Learning, know latest process
SOL Admission 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। इस बार की दाखिला प्रक्रिया दो हिस्सों में बंटी होगी। इसमें पहले पंजीकरण और फिर दाखिला होगा। बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद पंजीकरण को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पंजीकरण के आधार पर आवेदक को यह पता चल जाएगा कि व किस प्रोग्राम में दाखिला लेने के योग्य है। यह एक तरह से ऑनलाइन काउंसलिंग के समान ही होगा। यह व्यवस्था भी पहली बार ही होगी। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार एसओएल में दाखिला थोड़ा अलग तरह से होगा।

विज्ञापन

प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास

प्रो. मागो के अनुसार पहले आवेदक को पंजीकरण करना होगा फिर दाखिला होगा। पंजीकरण में हम छात्र की बेसिक जानकारी लेंगे। अब तक पंजीकरण व दाखिला साथ-साथ ही हो जाता था। दाखिला व पंजीकरण एक साथ होने के कारण उम्मीदवारों को एक लंबा फॉर्म भरना पड़ता था। इस कारण उन्हें उसे भरने में समय भी अधिक लगता था। इस बार प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास किया गया है। नियमित कॉलेजों के लिए दाखिला प्रक्रिया लगभग ऐसी ही होती है। पहले पंजीकरण करना होता है फिर दाखिला फॉर्म भर कर दाखिला लेना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण करने पर पता चलेगा कि क्या पढ़ना है

प्रो. मागो ने बताया कि इस बार जब उम्मीदवार एसओएल में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करेगा तो उसे पता चल जाएगा कि वह कौन-कौन से प्रोग्राम में दाखिले के योग्य है। यह व्यवस्था भी पहली बार ही होगी। इसी तरह से उसे यह पता चल जाएगा कि उसे छ: सेमेस्टर (तीन साल) में क्या-क्या पढना है।

दाखिला प्रक्रिया जून में शुरू होगी

एसओएल में स्नातक स्तर पर बीए पास, बीए पॉलिटिक्ल साइंस ऑनर्स, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए अंग्रेजी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीबीए फाइनेंशियल इनवेसटमेंट एनॉलिसिस, बैचर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीए कंप्यूटर एप्लिकेशन, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिला लिया जा सकता है। इस बार भी बीते साल की तरह ही दाखिला प्रक्रिया जून में शुरु होगी, लेकिन पंजीकरण 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed