Sikkim University: नेपाली भाषा पर विवादित टिप्पणी, सिक्किम विश्वविद्यालय ने यूपी के छात्र का प्रवेश किया रद्द
Nepali language: सिक्किम विश्वविद्यालय ने वाराणसी के एक छात्र का अस्थायी प्रवेश रद्द कर दिया है। आरोप है कि उसने व्हाट्सएप ग्रुप में नेपाली भाषा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Student Admission: सिक्किम विश्वविद्यालय (SU) ने नेपाली भाषा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर एमकॉम के एक छात्र का अस्थायी प्रवेश रद्द कर दिया।
गुरुवार को अनुशासन समिति ने जांच के बाद यह कदम उठाया। यह शिकायत सिक्किम विश्वविद्यालय छात्र संघ (SUSA) और कुछ शिक्षकों ने दी थी। आरोप था कि उत्तर प्रदेश, वाराणसी के छात्र राज शेखर यादव ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में नेपाली भाषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर कुलपति की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि एसयू के कुलपति शांतनु कुमार स्वैन ने अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया और यादव का प्रवेश रद्द करने का आदेश दिया।
यादव को पिछले सप्ताह सिक्किम पुलिस ने गिरफ्तार किया था और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया था।
जांच रिपोर्ट में छात्र को दोषी पाए जाने के बाद प्रवेश रद्द
एसयू की अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्र ने अनुशासन तोड़ा और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया। 14 से 16 अगस्त के बीच उसने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक और अभद्र संदेश डाले। ये संदेश स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के प्रति अनादर और नेपाली भाषा व समुदाय का अपमान करने वाले थे।
एसयू रजिस्ट्रार प्रोफेसर लक्ष्मण शर्मा ने कहा, "अनुशासन समिति द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के साथ जांच रिपोर्ट पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, कुलपति, सिक्किम विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 29 (4) और अध्यादेश ओसी-12 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सिक्किम विश्वविद्यालय में राज शेखर यादव को दिए गए अनंतिम प्रवेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हैं।"
कमेंट
कमेंट X