फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Shane Warne Education and Career Shane Keith Warne Did Graduation from University of Melbourne

Shane Warne Education: इतने पढ़े-लिखे थे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, इस प्रसिद्ध संस्थान से रहा नाता

Fri, 04 Mar 2022 08:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

Shane Warne Education and Career: वॉर्न बचपन से ही काफी होनहार थे। अपनी स्कूलिंग के दिनों से ही वे क्रिकेट के प्रति लगाव रखते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
Shane Warne Education and Career Shane Keith Warne Did Graduation from University of Melbourne
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न - फोटो : @piersmorgan

विस्तार

Shane Warne Education and Career: क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बॉलर शेन वॉर्न (Shane Warne) का चार फरवरी, 2022 को निधन हो गया। उनका पूरा नाम शेन कीथ वॉर्न (Shane Keith Warne) था। 13 सितंबर, 1969 को जन्मे वॉर्न बचपन से ही काफी होनहार थे। अपनी स्कूलिंग के दिनों से ही वे क्रिकेट के प्रति लगाव रखते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। गुगली वाली अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को छकाने वाले शेन वॉर्न ने पढ़ाई में भी अच्छे थे।  

विज्ञापन

शेन वॉर्न ने यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से भी की पढ़ाई 

शेन कीथ वॉर्न की शुरुआत से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी। उनकी पढ़ाई की शुरुआत हैम्पटन हाई स्कूल, मेलबर्न में हुई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने मेनटोन ग्रामर स्कूल, मेलबर्न से की। इसके बाद वे स्नातक के लिए मेलबर्न विश्वविद्यालय यानी यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न में भी पढ़े। शेन वॉर्न ने हैम्पटन हाई स्कूल के दौरान ही क्रिकेट खेलने लगे थे और वे मेलबर्न क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए थे। इसी क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से तराशा और युवावस्था के दौरान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में नाम शामिल कराया।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेन वॉर्न ने हर जगह अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया

शेन वॉर्न की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर है। शेन वॉर्न दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार रहे। वह जिस कुशलता से गेंदबाजी करते थे, उसी तरह जरूरत के समय बल्ले से रन भी बटोर लेते थे। शेन वॉर्न दुनिया के ऐसे खिलाड़ी थे, जो हर तरह की पिच पर अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाकर विकेट लेते थे। भले भी बात टेस्ट मैच की हो या वनडे मैचों की, हर जगह उन्होंने अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed