फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Shahin Praveen CTET Admit Card 2024: Confusion prevails over release date; check latest updates here

CTET Admit Card 2024: सीटेट जुलाई सत्र के लिए कब आएगा एडमिट कार्ड? 7 जुलाई को होगी परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 26 Jun 2024 07:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 26 Jun 2024 07:04 PM IST
सार

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Shahin Praveen  CTET Admit Card 2024: Confusion prevails over  release date; check latest updates here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को 136 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होने वाली है। प्राधिकरण परीक्षा से कुछ दिन ही पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। 

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट जुलाई 2024 में भाग लेने के लिए सीटेट एडमिट कार्ड 2024 एक अहम दस्तावेज है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीटेट परीक्षा जुलाई के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के पहले हफ्ते में आ सकता है। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

  • अभ्यर्थी का नाम  
  • पिता का नाम 
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम 
  • परीक्षा केंद्र का शहर 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • हस्ताक्षर
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
सीटेट एडमिट कार्ड 2024 के साथ-साथ सीटेट की परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र भी ले जाना होगा। वे पहचान पत्र जो सीटेट परीक्षा केंद्र में मान्य होंगे, उनकी सूची नीचे दी गई है:

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासबुक
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड इत्यादि

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड लिंक (Download Admit Card for CTET 2024 in Hindi) पर क्लिक करें। 
  • लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा।
  • आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सीटेट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर  प्रदर्शित होगा।
  • सीटेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed