{"_id":"657ff5f85cdade05b5086266","slug":"sfi-banners-against-governor-come-up-in-other-colleges-in-kerala-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: एसएफआई ने तेज किया राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कॉलेजों में बैनर लगाए गए बैनर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala: एसएफआई ने तेज किया राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कॉलेजों में बैनर लगाए गए बैनर
Mon, 18 Dec 2023 01:32 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:32 PM IST
सार
Kerala: केरल में राज्यपाल के खिलाफ सीपीआई (एम) की छात्र शाखा एसएफआई ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। राज्यभर के कॉलेजों में राज्यपाल खान के विरोध में बैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Kerala CM and Governor
- फोटो : Social Media
विस्तार
Kerala: सीपीआई (एम) की छात्र शाखा एसएफआई ने सोमवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ राज्य भर के कॉलेजों में बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
टीवी चैनलों में दिखाए दृश्यों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी में सरकारी संस्कृत कॉलेज के बाहर एक बैनर में कहा गया है कि खान को कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालयों के लिए काम करना चाहिए, न कि संघ परिवार के लिए।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने रविवार रात को घोषणा की थी कि वह मलप्पुरम जिले के कालीकट विश्वविद्यालय के साथ-साथ राज्य भर के कॉलेजों में खान के खिलाफ सैकड़ों पोस्टर और बैनर लगाएगा। छात्र संगठन ने यह कदम तब उठाने का फैसला किया जब विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस, जहां राज्यपाल ठहरे हुए हैं, के बाहर लगे उसके कुछ बैनरों को खान के निर्देश पर पुलिस ने हटा दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल इस बात से नाराज थे कि रविवार दोपहर को उनके द्वारा बताए जाने के बाद भी बैनर नहीं हटाए गए और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए पुलिस पर हमला बोला।
कालीकट विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस के बाहर एसएफआई के बैनरों से नाराज होकर उन्हें "संघी" करार दिया गया और उन्हें "वापस जाने" की मांग की गई, खान ने आरोप लगाया कि ये मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निर्देश पर राज्य पुलिस द्वारा लगाए गए थे।
खान ने विश्वविद्यालय में तैनात पुलिस से भी सवाल किया था कि अगर सीएम वहां रह रहे होते तो क्या ऐसे बैनरों की अनुमति दी जाती?
कमेंट
कमेंट X