फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SEED 2024 exam date postponed to 14 Jan, check complete schedule here

SEED 2024: सीड परीक्षा की तिथि संशोधित, अब 7 जनवरी को नहीं बल्कि इस दिन होगा एग्जाम; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Mon, 27 Nov 2023 02:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

SEED 2024: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने सीड परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित होनी थी, जोकि अब नई तारीख पर होगी। पूरा अपडेट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन
SEED 2024 exam date postponed to 14 Jan, check complete schedule here
सीड परीक्षा 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

SEED 2024: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा फॉर डिजाइन (SEED 2024) की परीक्षा तिथि को संशोधित किया है, साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, सीड परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह इस दिन नहीं होगी। संशोधित कार्यक्रम आगे देखें...

विज्ञापन

SEED 2024: आवेदन करने की अंतिम तिथि

SEED प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in पर चल रहा है। गौरतलब है कि SEED 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार समय से अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

SEED 2024 Exam Date: इस दिन होगी सीड परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, SEED 2024 परीक्षा 14 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, SEED परीक्षा 2024 7 जनवरी को आयोजित की जानी थी। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क और योग्यता

डिजाइन प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 1,700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों और एससी, एसटी के लिए 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

SEED 2024 Admit Card 26 दिसंबर को उपलब्ध होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

SEED 2024: परीक्षा कार्यक्रम

पंजीकरण/शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 नवंबर
एडमिट कार्ड 26 दिसंबर से 14 जनवरी तक
SEED प्रवेश परीक्षा  14 जनवरी
परिणाम  24 जनवरी
पीआरपीआई के लिए शॉर्टलिस्ट की घोषणा  30 जनवरी
पर्सनल इंटरेक्शन के लिए स्लॉट बुकिंग  30 जनवरी से 5 फरवरी तक
पोर्टफोलियो अपलोड की शुरूआत 15 अप्रैल
पीआरपीआई प्रवेश पत्र 2 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed