फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   schools in Manipur closed till July 24 amid surge of Covid 19

Covid 19: शिक्षा पर फिर से कोरोना की मार, इस राज्य ने 24 जुलाई तक बंद किए स्कूल

Wed, 13 Jul 2022 12:26 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

मणिपुर सरकार के स्कूल शिक्षा कमिश्नर एच ज्ञान प्रकाश ने जारी किए गए आदेश में बताया है कि राज्य में कोरोना की पॉजिटिवीटी दर 15 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
schools in Manipur closed till July 24 amid surge of Covid 19
School Reopening - फोटो : Social Media

विस्तार

देशभर में कोरोना के मामलों पर एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुरुआत से ही कोरोना महामारी के प्रकोप का सबसे पहला शिकार देश का शिक्षा क्षेत्र ही हुआ है। एक बार फिर से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 24 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन

राज्य में पॉजिटिवीटी दर 15 फीसदी
मणिपुर सरकार के स्कूल शिक्षा कमिश्नर एच ज्ञान प्रकाश ने जारी किए गए आदेश में बताया है कि राज्य में कोरोना की पॉजिटिवीटी दर 15 फीसदी हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी निजी, सरकारी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 24 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जारी है। स्कूल 16 जुलाई को खुलने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 12 से कम उम्र के लिए प्रभावी टीका नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि राज्य सरकार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर चर्चा करेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मणिपुर में मौजूदा स्थिति में उनके लिए कोई प्रभावी कोविड -19 टीका नहीं है।
 
विज्ञापन

देश में सक्रिय मरीज एक लाख से ज्यादा
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार(13 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,441 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 45 मरीजों की जान चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed