फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools Implement Winter Readiness Plan with Hot Mid-Day Meals and Warm Water for Students

Student: विद्यार्थियों को देना होगा गर्म मिड डे मील, गुनगुना पानी; स्कूलों के लिए विंटर रेडीनेस प्लान हुआ जारी

Tue, 09 Dec 2025 12:13 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 09 Dec 2025 12:13 PM IST
सार

Winter Readiness Plan: सरकारी स्कूलों में सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विंटर रेडीनेस प्लान जारी किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को गर्म मिड-डे मील और गुनगुना पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Schools Implement Winter Readiness Plan with Hot Mid-Day Meals and Warm Water for Students
Government Schools - फोटो : X @PIB_India

विस्तार

Government Schools: सर्दी के मद्देनजर छात्रों के लिए विंटर रेडीनेस प्लान (सर्दियों की तैयारी की योजना) जारी कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। स्कूलों को छात्रों के लिए गुनगुना पानी उपलब्ध कराने से लेकर मिड डे मील में ताजा और गर्म खाना परोसने, सर्द हवा को रोकने के लिए कक्षाओं की टूटी खिड़कियों की मरम्मत कराने सहित कई दूसरे दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार स्कूलों में बच्चों को गर्म, पौष्टिक और समय पर परोसा जाने वाला मिड-डे मील उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही संभव हो तो छात्रों को गुनगुना पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाए। शिक्षक हर दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे पर्याप्त ऊनी कपड़े स्वेटर, मफलर, टोपी और दस्ताने के साथ स्कूल आएं। जिन छात्रों के पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं हैं, उनकी मदद के लिए स्कूल प्रबंधन समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय निकायों से सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन

खांसने की स्थिति में पहनना होगा मास्क

स्कूलों को बच्चों के बीच ठंड, फ्लू और श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव पर छोटे-छोटे जागरूकता सत्र आयोजित करने होंगे। हाथ धोने, खांसने-छींकने का शिष्टाचार और आवश्यकता पड़ने पर मास्क उपयोग की सलाह दी गई है। स्कूल प्रमुखों को प्रतिदिन व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि जिला और जोन स्तरीय अधिकारी अचानक निरीक्षण करेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराने होंगे हीटर साथ ही कक्षा की स्थिति से लेकर मिड डे मील, गर्म पानी की रोजाना स्कूल प्रमुख निगरानी करेंगे। कड़ी ठंड के दिनों में सुबह की प्रार्थना सभा को कक्षा या हॉल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। टूटी खिड़कियों और दरवाजों की तत्काल मरम्मत की भी हिदायत दी गई है ताकि ठंडी हवा कक्षाओं में न जाएं। सुरक्षा कर्मियों के लिए हीटर उपलब्ध कराना भी स्कूलों की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed