फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools are being arbitrary on the standards in Delhi Nursery Admission, fixed such marks for transportation

Delhi Nursery Admission: मानकों पर मनमानी कर रहे स्कूल, डीओई की रोक के बावजूद परिवहन के लिए तय किए इतने अकं

Sat, 30 Nov 2024 05:08 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 05:08 PM IST
सार

Delhi Nursery Admission: शिक्षा निदेशालय ने कुछ मानकों को दाखिला मानकों में शामिल करने पर रोक लगाई है। दाखिले के सौ अंकों के फॉर्मूले में अपनी सुविधा के अनुसार मानक रख स्कूल मनमानी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Schools are being arbitrary on the standards in Delhi Nursery Admission, fixed such marks for transportation
दिल्ली स्कूल नर्सरी प्रवेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की दौड़ शुरू हो चुकी है। दाखिले के सौ अंकों के फॉर्मूले में अपनी सुविधा के अनुसार मानक रख स्कूल मनमानी कर रहे हैं। कुछ स्कूलों ने जहां स्कूल परिवहन के लिए पांच से 20 अंक तय किए हैं, तो वहीं कुछ स्कूल अभिभावकों की खेल व संस्कृति में उपलब्धि के लिए भी अंक दे रहे हैं। स्कूलों के अजीबो-गरीब मानक अभिभावकों को परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन

मनमानी कर रहे हैं स्कूल

शिक्षा निदेशालय ने कुछ मानकों को दाखिला मानकों में शामिल करने पर रोक लगाई है। इसके बावजूद कुछ स्कूलों ने मनमानी करते हुए अपनी सुविधा के अनुसार मानक तय किए हैं। इसमें बस रूट पर रहने के अंक, स्कूल परिवहन का इस्तेमाल करने के अंक दिए गए हैं। 

नियमानुसार स्कूल पड़ोस (नेबरहुड) के आधार पर बच्चे को अंक दे सकते हैं। लेकिन परिवहन के लिए अंक देने पर मनाही है। पूर्वी दिल्ली स्थित भाई परमानंद विद्या मंदिर स्कूल ने वह एरिया जहां स्कूल परिवहन उपलब्ध है, उसे अपने मानकों में 15 अंक के साथ शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की खेल और संस्कृति में उपलब्धियों पर भी दे रहे अंक

जनरल राजस स्कूल परिवहन के लिए पांच अंक दे रहा है। स्कूल ने अभिभावकों के संगीत व खेल में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भी पांच अंक शामिल किए हैं। साकेत स्थित एपीजे स्कूल ने स्कूल का परिवहन इस्तेमाल करने पर 10 अंक और यदि बच्चा ऐसे क्षेत्र में रहता है जहां परिवहन सुविधा उपलब्ध है, इस मानक के लिए पांच अंक तय किए हैं। रोहिणी स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल ने स्कूल परिवहन का उपयोग करने पर 20 अंक तय किए हैं।

नूतन विद्या मंदिर ने खेल व शैक्षणिक उपलब्धि के लिए 10-10 अंक तय किए हैं। नर्सरी में अपनी बेटी का दाखिला कराना चाह रही रमा ने कहा कि स्कूल परिवहन का प्रयोग करने पर स्कूल अंक दे रहे हैं। यदि कोई अभिभावक स्कूल परिवहन का इस्तेमाल नहीं करता तो कम से कम 5 से 20 अंक तक का नुकसान होगा। ऐसे मानकों का दाखिला से क्या लेना देना है। इससे अभिभावकों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed