फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Reopen in delhi, west bengal, odisha, kerala, puducherry, maharashtra, tamil nadu from 1st november or after diwali

School Reopen: कहीं कल से तो कहीं दिवाली के बाद खुलने जा रहे हैं स्कूल, यहां पढ़िए राज्यवार सूची

Sun, 31 Oct 2021 04:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 31 Oct 2021 04:51 PM IST
सार

School Reopen: कई राज्य के स्कूलों ने कोविड-19 के सख्त पालन के साथ दिवाली के बाद ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश भर के लगभग सभी स्कूल इस साल के अंत तक फिर से खुल जाएंगे। नीचे दी गई राज्यवार सूची पढ़िए

विज्ञापन
School Reopen in delhi, west bengal, odisha, kerala, puducherry, maharashtra, tamil nadu from 1st november or after diwali
School Reopen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे भारत में स्कूल त्योहारों के बाद फिर से खुलने के लिए तैयार हैं। अधिकांश राज्य दिवाली के अवकाश के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से पूरे भारत में स्कूल बंद हैं। जबकि कुछ राज्यों ने थोड़े समय के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया था, लेकिन 2021 में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण इसे बंद करना पड़ा था।

विज्ञापन

अधिकांश राज्यों के स्कूलों ने कुछ कक्षाओं से शुरू होकर चरणबद्ध तरीके से कक्षा नौवीं से बारहवीं तक को फिर से खोल दिया है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक किसी भी कक्षा को फिर से नहीं खोला है और दिवाली के बाद ऐसा खोलने की तैयार कर रहे हैं। यहां देश भर में फिर से खुलने वाले स्कूलों की राज्यवार सूची दी गई है -

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली: 19 महीने के अंतराल के बाद, दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान 1 नवंबर से फिर से खुलेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शारीरिक कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी, हालांकि, छात्रों और स्कूल स्टाफ दोनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। फेस मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने मौजूदा कोविड-19 प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश जारी किया। हालांकि, सरकार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों के साथ-साथ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 16 नवंबर से फिर से खाेलने को मंजूरी दे दी है। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की थी।

ओडिशा: प्राथमिक कक्षाएं, यानी कक्षा पहली से सातवीं तक के स्कूलों को दिवाली के बाद फिर से खोलने की तैयारी है। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दिवाली के बाद सभी सरकारी, निजी और सरकारी फंड से सहायता प्राप्त उड़िया और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए कक्षा शिक्षण फिर से शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कक्षा आठवीं की ऑफलाइन या भौतिक कक्षाएं 25 अक्तूबर और कक्षा ग्यारहवीं की ऑफलाइन कक्षाएं 21 अक्तूबर से फिर से शुरू कर दी गईं थीं।

केरला: सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने अपने बयान में कहा है कि 1 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सभी व्यवस्थाएं हो गई हैं और राज्य भर के विभिन्न स्कूल परिसरों में 42.65 लाख छात्रों के पहुंचने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि कक्षा पहली से सातवीं और कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र 1 नवंबर को स्कूलों में पहुंचेंगे, वहीं कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्याहरवीं के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी।

पुडुचेरी: शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश और इसके बाहरी क्षेत्रों में कराईकल और यनम के सभी सरकारी और निजी तौर पर प्रबंधित स्कूल को फिर से खोला जाएगा। 8 नवंबर से कक्षा पहली से आठवीं के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जबकी कक्षा बारहवीं के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 1 सितंबर शुरू हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र: रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार दिवाली के बाद कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिक्रिया एकत्र करने की कवायद शुरू कर दी है और महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जिला परिषदों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है। हालांकि सरकार ने अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा पहली से चौथी और शहरी क्षेत्रों में पांचवीं से सातवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

तमिलनाडु: 1 नवंबर से पहली से आठवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में फिर से खुलने जा रही हैं। जबकि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 1 सितंबर, 2021 से पहले ही खुल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed