फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Holiday extended in 25 districts in rajasthan; Timings changed in Bikaner and Jodhpur

School Holiday: राजस्थान में ठंड का असर! 25 जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी; बीकानेर और जोधपुर में बदला समय

Mon, 13 Jan 2025 01:07 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 13 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

Rajasthan School Holidays: राजस्थान में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के कारण इस समय सर्दी का असर बढ़ गया है। सर्दी के कारण राज्य के 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।

विज्ञापन
School Holiday extended in 25 districts in rajasthan; Timings changed in Bikaner and Jodhpur
School Holiday - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan School Holidays News: राजस्थान में शीतलहर के कारण सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। दिन और रात के तापमान में कम अंतर होने की वजह से दिन में भी रात जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। इसके मद्देनजर, राज्य के 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन

 1 से 4 दिन तक बढ़ाई छुट्टियां 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने सभी जिला कलेक्टरों को स्कूलों के समय में बदलाव और अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है। इस आदेश के बाद, कलेक्टरों ने इन जिलों में छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया। शीतलहर के चलते 8वीं तक के बच्चों के लिए 1 से 4 दिन तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक राजधानी जयपुर सहित नागौर, डीग, राजसमंद, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, कोटा, झुंझुनूं, दौसा, झालावाड़, टोंक, जालोर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, सीकर, पाली, जैसलमेर, ब्यावर, कोटपूतली-बहरोड़, बाड़मेर, बालोतरा और खैरथल-तिजारा जिले में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है।

बीकानेर और जोधपुर में बदला स्कूल का टाइम

बीकानेर में कलेक्टर नम्रता वृष्णि के आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। जोधपुर में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है, जिसमें 13-14 जनवरी को छात्रों को 10 बजे स्कूल आना होगा।

राजधानी जयपुर और अन्य कई जिलों में 13 से 16 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यहां बच्चों की छुट्टियों की सूची कुछ इस प्रकार है:
  • नागौर: 13 जनवरी को कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी।
  • डीग, राजसमंद, भरतपुर: 13-14 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी।
  • भीलवाड़ा, बारां: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • बीकानेर, जोधपुर: स्कूलों का समय बदला गया।
  • सवाई माधोपुर: 13 से 16 जनवरी तक छुट्टी।
  • अजमेर: 13-14 जनवरी को कक्षा 1 से 5 तक की छुट्टी।
  • कोटा: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी। 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक।
  • डीडवाना-कुचामन: 13 जनवरी को कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • झुंझुनूं: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • दौसा: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • झालावाड़: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • टोंक: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • जालोर: 13 और 14 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • धौलपुर: 13 और 14 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • सीकर: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • जयपुर: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • पाली: 13 और 14 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • जैसलमेर: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • ब्यावर: 13 और 14 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • कोटपूतली-बहरोड़: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • बाड़मेर: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • बालोतरा: 13 जनवरी को कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
  • खैरथल-तिजारा: 12 से 14 जनवरी तक कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed