{"_id":"638b307c57837a03754dd572","slug":"school-buses-will-be-banned-after-8-30am-to-manage-traffic-congestion-in-bengaluru-says-media-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु : यातायात जाम से निपटने का अनोखा प्लान; सुबह 8.30 बजे के बाद स्कूल बसों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बेंगलुरु : यातायात जाम से निपटने का अनोखा प्लान; सुबह 8.30 बजे के बाद स्कूल बसों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
Sat, 03 Dec 2022 05:13 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:13 PM IST
सार
बेंगलुरु में यातायात पुलिस ने स्कूल समय के बाद शहर की सड़कों पर स्कूल बसों को चलाने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
school bus
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक सिटी बेंगलुरु में यातायात के दबाव और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अनोखा उपाय खोजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यातायात पुलिस ने स्कूल समय के बाद शहर की सड़कों पर स्कूल बसों को चलाने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। योजना के अनुसार, स्कूल के समय के बाद दफ्तर आने-जाने के समय में स्कूल बसों के सड़कों से नदारद रहने से शहर में यातायात प्रबंधन में काफी राहत मिलने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
शहर के नवनियुक्त ट्रैफिक कमिश्नर आईपीएस एमए सलीम के नेतृत्व में यह पहल की गई है। बेंगलुरु के यातायात विभाग ने शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सुबह 8:30 बजे के बाद स्कूल बसों को चलाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी बेंगलुरु में नए नियम लागू करेंगे और सुबह 8.15 बजे के बाद स्कूलों के पास पार्क करेंगे। निर्धारित समय के बाद भी बस चलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्कूल बस को स्कूलों के पास रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सुबह 8.30 बजे के बाद की समय-सीमा का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना देना होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हमने पहले ही स्कूल प्रबंधन को कक्षाएं जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कैरिजवे और सुरक्षित मार्ग भी लागू करेगा कि बच्चे सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंच सकें।
विज्ञापन
योजना के अनुसार, स्कूलों के बाहर पिकअप एंड ड्रॉप ऑफ प्वॉइंट बनाए जाएंगे, ताकि स्कूल के बाहर दिनभर बसों का जमावड़ा न रहे। इससे स्कूलों के बाहर भी यातायात सुगम होगा। जिससे की दफ्तर आने-जाने वाले अन्य लोगों की भी राहत मिल सकेगी।
कमेंट
कमेंट X