{"_id":"67a823217e20a4307908d6dd","slug":"scholarship-opportunity-for-graduate-students-rbl-bank-will-give-20-thousand-rupees-every-month-know-eligibi-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: स्नातक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का मौका! आरबीएल बैंक देगा हर महीने 20 हजार रुपये; जानें पात्रता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Scholarship: स्नातक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का मौका! आरबीएल बैंक देगा हर महीने 20 हजार रुपये; जानें पात्रता
Sun, 09 Feb 2025 09:35 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:35 AM IST
सार
RBL Bank Scholarship 2024: आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप 2024-25 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र हैं, तो आपको हर महीने 20 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
RBL Bank Scholarship
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBL Bank Scholarship 2024: आरबीएल बैंक ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी शिक्षा स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा में सहारा प्रदान करना है। अगर आप स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।
विज्ञापन
योग्यता और आवेदन की शर्तें
आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप 2024-25 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ प्रमुख शर्तों का पालन करना होगा। सबसे पहले, उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही, परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम या उसके बराबर होनी चाहिए।आवेदन प्रक्रिया
योग्य छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक स्टेटमेंट और शिक्षा प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को 20,000 रुपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी अहर्ता की जांच करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए https://tinyurl.com/yc7pf2bs पर जाकर अपनी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
कमेंट
कमेंट X