फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SBI Clerk Exam date 2023 out at sbi.co.in, Know when admit card will be released

SBI Clerk 2023: सामने आई एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की तिथियां, इस दिन से है एग्जाम; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Sat, 23 Dec 2023 01:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 01:37 PM IST
सार

SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई बैंक ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। नीचे देखें परीक्षा की संभावित तिथियां।

विज्ञापन
SBI Clerk Exam date 2023 out at sbi.co.in, Know when admit card will be released
HPBOSE - फोटो : Freepik

विस्तार

SBI Clerk Exam Date 2023: भारतीय स्टेट बैंक की बहुप्रतीक्षित भर्ती एसबीआई क्लर्क के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 दिसंबर को समाप्त हुई थी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है। बैंक की ओर से भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। आइए जानते हैं कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा और परीक्षा किन तिथियों पर होगी।

विज्ञापन

इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा

भारतीय स्टेट बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर क्लर्क और जूनियर एसोसिएट (जेए) के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा की। परीक्षा 05, 06, 11 और 12 जनवरी को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI Clerk 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, एडमिट कार्ड के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिकों/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए बैंक की ओर से प्री परीक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। आवेदन के दौरान जिन भी उम्मीदवारों ने संबंधित कॉलम भरा था, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर जाएं
  • एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed