फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Saudi arabia is paying salary of 1.1 million to senior executives of Neom Project

Neom Project: इस देश में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर मिल रही नौ करोड़ से अधिक की सैलरी, कोई टैक्स भी नहीं

Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

Neom Project: नियोम प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2017 में की गई थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, इसमें देरी भी हो सकती है।

विज्ञापन
Saudi arabia is paying salary of 1.1 million to senior executives of Neom Project
Neom Project - फोटो : Twitter @DailyLoud

विस्तार

Neom Project: सऊदी अरब अपने मेगाडेवलपमेंट प्रोजेक्ट नियोम के लिए  c-suite लेवल के वरिष्ठ अधिकारियों (Senior Executives) को सालाना लगभग 1.1 मिलियन डॉलर (9 करोड़ 4 लाख 42 हजार 440 भारतीय रुपये) का भुगतान कर रहा है। यह जानकारी एक आंतरिक नियोम दस्तावेज के अनुसार सामने आई है। यह रकम इस बात को दर्शाता है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में देश वैश्विक प्रतिभा को लुभाने के लिए वेतन पैकेज का उपयोग कैसे कर रहा है।

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश
सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। प्रिंस मोहम्मद की योजना देश की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की है। इसी कदम में देश में महिलाओं पर प्रतिबंधों को कम कर दिया गया है। देश में अब यात्रा करने को भी आसान बना दिया गया है। इस कदम का मकसद दुनियाभर की कंपनियों को आकर्षित करना और प्रतिभाओं को आमंत्रित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनियों से भी अधिक है सैलरी
रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर इन्हीं पदों पर अमेरिका की 3000 सबसे बड़ी कंपनियों में साल 2021 में औसतन $830,000 की सैलरी दी जाती रही है। वहीं, हालांकि, अगर इन्हें मिलने वाले अन्य भत्ते, सुविधाओं को जोड़ दिया जाए तो यह भी अच्छा-खासा वेतन हो जाता है। लेकिन नियोम 1.1 मिलियन डॉलर केवल बेसिक पे है। इसलिए मुकाबले में यह काफी अधिक सैलरी है। नियोम की करियर वेबसाइट के अनुसार मैनेजर और सिनियर मैनेजर का अनुभव दो से आठ साल से अधिक का है।
विज्ञापन

करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नियोम का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 20 लोगों की है। इनमें सऊदी अरब और विदेशी लोग भी शामिल हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का यह महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। इसे पूरा करने में करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। 

2017 में हुई थी घोषणा
नियोम प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2017 में की गई थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, इसमें देरी भी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस शहर की खासियतें किसी हॉलिवुड सिनेमा की तरह होगी। यह शहर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और क्लीन एनर्जी से चलेगा। शहर में हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा भी इसमें कई अनोखी खूबियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed