फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Satya Pal Malik seeks withdrawal of Agnipath Scheme, told very Dangerous for the Country

Sena Bharti: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना को बताया बेहद खतरनाक, सरकार से कर दी यह मांग

Thu, 17 Nov 2022 07:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 07:28 PM IST
सार

Army Recruitment Agnipath Scheme: मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को एक बार फिर सेना भर्ती याेजना अग्निपथ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि सेना भर्ती की अग्निपथ योजना देश के लिए बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन
Satya Pal Malik seeks withdrawal of Agnipath Scheme, told very Dangerous for the Country
सत्यपाल मलिक, पूर्व राज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को एक बार फिर सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि सेना भर्ती की अग्निपथ योजना देश के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने केंद्र सरकार से सैन्य बलों में संविदा नियुक्ति की इस प्रक्रिया को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना देश के लिए बेहद खतरनाक है। 

विज्ञापन

वे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं...

मलिक ने जयपुर प्रवास के दौरान मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे देश को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। अग्निपथ एक बहुत ही खतरनाक योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए और पेंशन जैसी सुविधाओं के साथ पूर्णकालिक नौकरी योजना वापस लानी चाहिए।  

विज्ञापन

किसान पीड़ित हैं, बेरोजगारी है और स्कूल भी अच्छे नहीं

इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गुजरात मॉडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल कुछ भी नहीं है। इसमें वही गरीबी है। मलिक ने आगे कहा कि किसान पीड़ित हैं। बेरोजगारी है और कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है। स्कूल भी अच्छे नहीं हैं। गुजरात में कोई स्वर्ग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से किए वादे पर कायम रहना चाहिए

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर किसानों से किए अपने वादे पर कायम रहना चाहिए। इस दौरान, मलिक ने चेतावनी दी कि अगर सभी कृषि जिंसों के लिए एमएसपी लागू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed