फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   sarkari result BPSC Begins Registration For Assistant Engineer know how to check

BPSC सहायक अभियंता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें चेक

Thu, 07 Feb 2019 01:44 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 07 Feb 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
sarkari result BPSC Begins Registration For Assistant Engineer know how to check
 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल मेन्स (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने 15 सितंबर, 2018 को 1284 सहायक अभियंता रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी, 2019 को जारी किया गया था।
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं:

ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था: 7 फरवरी, 2019

पंजीकरण करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2019

आवेदन शुल्क का भुगतान: 18 फरवरी से 22 फरवरी 2019 तक

ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 19 फरवरी, 2019 से 28 फरवरी, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उम्मीदवार केवल परीक्षा के लिए पंजीकरण करेंगे, वे आवेदन शुल्क का भुगतान करने में सक्षम होंगे और परिणामस्वरूप आवेदन पत्र भरेंगे।उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने के अगले दिन ही आवेदन पत्र भरने की अनुमति होगी। इसलिए, उन्हें 22 फरवरी, 2019 तक आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

उम्मीदवार बीपीएससी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल www.onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।

असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल मेन्स (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा 6 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें से 4 अनिवार्य और 2 वैकल्पिक होंगे। 4 अनिवार्य पत्रों में से 3 पेपर (सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन) पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ होंगे। सिविल इंजीनियरिंग के लिए एक अनिवार्य पेपर 50% वस्तुनिष्ठ और 50% व्यक्तिपरक होगा। दो वैकल्पिक पेपर 50% वस्तुनिष्ठ और 50% व्यक्तिपरक भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed