फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sanskriti university 22 students selected in campus placement

कैंपस प्लेसमेंट में संस्कृति यूनिवर्सिटी के 22 छात्रों को मिला शानदार पैकेज 

Thu, 12 Jul 2018 06:32 PM IST
Advertorial
Advertorial Updated Thu, 12 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Sanskriti university 22 students selected in campus placement
Sanskriti university
मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी के हाईटैक कैंपस में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के कौशल को आज हर कोई सलाम कर रहा है। यहां पारंपरिक शिक्षा के साथ ही छात्रों को प्रेक्टिकल एजुकेशन भी दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक-दो नहीं बल्कि पूरे 22 छात्रों को सपने सच करने का मौका मिला। हाल ही में जयपुर की प्रख्यात कंपनी मिरेकिल कोरो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड संस्कृति यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई। इस दौरान कंपनी ने 22 छात्रों की प्रतिभा पर कामयाबी की मुहर लगाई और उन्हें डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर सेवा का अवसर प्रदान किया है। 
विज्ञापन


मिरेकिल कोरो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी संस्कृति यूनिवर्सिटी के कैंपस में शनिवार को आए थे। इस दौरान कंपनी की सीनियर एचआर माधवी ने संस्कृति यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा इंजीनियर, बीटेक और एमबीए के छात्रों की लिखित परीक्षा ली। माधवी ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 22 छात्रों को सलेक्ट किया। इन्हें डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर सेवा का अवसर दिया गया है। 
विज्ञापन


मिरेकिल कोरो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्लास्टिक कॉम्पोनेंट पैकिंग के क्षेत्र में भारत की तीसरे नंबर की कंपनी है। जयपुर के अलावा इसका एक प्लांट गांधीधाम गुजरात में भी है। कंपनी ने जिन छात्रों को सलेक्ट किया है, उनके नाम आलोक कुशवाह, अनुराग शर्मा, भीष्मपाल वर्मा, तेजपाल सिंह, गौरव कुमार, जीतेन्द्र सिंह, कपिल देव, मोहित, प्रशांत गिरी, राजू, रीतेश गौतम, सौरभ कुमार, अख्तर अल्वी, हितेश गौतम, गौरव शर्मा को डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी तथा दिलशाद अहमद, टूटन देबनाथ, अंकित सिंह, जगदीश, मुकेश कुमार गोला, अनुराग शर्मा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की इस सफलता पर उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने इस साल अपनी प्रतिभा से बड़ी-बड़ी कंपनियों में जगह बनाकर कीर्तिमान रचा है। छात्रों की इस सफलता से संस्थान की शानदार शैक्षणिक गतिविधियों के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। संस्कृति यूनिवर्सिटी बदलते समय के अनुसार छात्रों को शिक्षा दे रही है, जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है। 

हेड कार्पोरेट रिलेशन आरके. शर्मा ने कैंपस प्लेसमेंट में 22 छात्रों के सलेक्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों के प्लस और माइनस दोनों पर फोकस करती है। कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों को तैयारी कराई जाती है, जिससे कि वे टेस्ट और इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास से भरे रहें। इसी प्रेक्टिस का नतीजा है कि संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर जॉब हासिल कर रहे हैं। 


कार्यकारी निदेशक पीसी छाबड़ा ने मिरेकिल कोरो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जॉब हासिल करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो अवसर मिला है, उसे वे अपनी प्रतिभा तथा मेहनत से और आगे ले जाएं। एसोसिएट डीन एकेडमिक डॉ. संजीव कुमार, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. राकेश धीमान, मैनेजर कार्पोरेट रिलेशन तान्या उपाध्याय ने भी कैंपस प्लेसमेंट में सलेक्ट हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

-Advertorial

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed