{"_id":"0badda2bf2c35112ad61a503678f9c11","slug":"cdfd-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस-टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप","category":{"title":"Sample Paper","title_hn":"सैंपल पेपर","slug":"sample-paper"}}
साइंस-टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स, हैदराबाद डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और इससे संबंधित शोधकार्यों के लिए अग्रणी संस्थान है। संस्थान द्वारा सीडीएफडी रिसर्च स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत स्ट्रक्चरल बायोलॉजी, स्टेम सेल बायोलॉजी, जेनेटिक्स, सेल सिग्नलिंग, सिल्ममॉथ जीनोमिक्स, सेल्यूलर बायोलॉजी और मॉलेक्यूलर पैथोजेनेसिस जैसे विषयों में शोधकार्यों के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
योग्यता
साइंस, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री अथवा एमबीबीएस अभ्यर्थी आवेदन के हकदार हैं। एमबीबीएस अभ्यर्थी को छोड़कर अन्य संकाय के अभ्यर्थियों के लिए सीएसआईआर, यूजीसी, डीबीटी, आईसीएमआर, आईसीएआर आदि जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन की व्यवस्था है। इसके अलावा निर्धारित दिशानिर्देशों के साथ ऑफ लाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X