UP: आरटीई के तहत शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर सख्ती, अधिकारियों को मिले 25 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
UP RTE: आरटीई 2026-27 के तहत सभी पात्र गरीब बच्चों का 25 अप्रैल तक 100% नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 1.95 लाख में से केवल 1.08 लाख बच्चों का प्रवेश हुआ है। बाकी के लिए तेज कार्रवाई और सख्त मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP RTE: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में आवंटित गरीब बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी करते हुए 25 अप्रैल 2026 तक सभी पात्र बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तक मात्र 1,08,866 बच्चों का ही मिला प्रवेश
आरटीई के अंतर्गत 1,95,740 आवंटनों के सापेक्ष अब तक मात्र 1,08,866 बच्चों का ही प्रवेश कराया जा सका है। शेष बच्चों के नामांकन को लेकर तेज और निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जिन बच्चों का अब तक प्रवेश नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार कर तत्काल प्रभाव से नामांकन कराया जाए। संबंधित विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न होने दी जाए।
सरकार ने इसकी सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने को कहा है। समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। सरकार ने साफ किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार सीधे कार्रवाई की जद में आएंगे।
कमेंट
कमेंट X