RSMSSB CET 2022: राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई
RSMSSB CET 2022: राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयी सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य पात्रता परीक्षा, 2022 का आयोजन 18, 19, 25 और 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB CET 2022: राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयी सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (उच्च माध्यमिक स्तर) के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 12 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दिया है। इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन को 10 अक्तूबर, 2022 को जारी किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयी सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...
RSMSSB CET 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयी सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन जारी हैं। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
RSMSSB CET 2022: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयी सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य पात्रता परीक्षा, 2022 का आयोजन 18, 19, 25 और 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिनों पहले ही उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
RSMSSB CET 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, बीसी / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये लागू होंगे। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
RSMSSB CET 2022: कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X