फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RRB NTPC Graduate CBT-1 Result 2025 released; Check cuttoff and minimum qualifying marks

RRB NTPC Result: एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित; कटऑफ भी हुई जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 19 Sep 2025 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 08:22 PM IST
सार

RRB NTPC Graduate Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार सीबीटी-1 में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
RRB NTPC Graduate CBT-1 Result 2025 released; Check cuttoff and minimum qualifying marks
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB NTPC Graduate CBT-1 Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 का परिणाम आज, 19 सितंबर 2025 को घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। करीब 11,500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए यह परिणाम लंबे समय से प्रतीक्षित था।

विज्ञापन

अगला चरण सीबीटी-2

 

सीबीटी-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन अस्थायी रूप से 13 अक्तूबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक हासिल करना जरूरी है। यह कट-ऑफ न्यूनतम योग्य अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करना आवश्यक है। केवल वही अभ्यर्थी सीबीटी-2 के लिए पात्र होंगे जिन्होंने सीबीटी-1 की परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ को पूरा किया हो।

 

कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है। इनमें जारी कुल रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में पंजीकृत और शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, शीर्ष स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों का समग्र प्रदर्शन, रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार श्रेणीवार आरक्षण नियम तथा प्रश्नपत्र की कठिनाई का स्तर प्रमुख हैं। इन सभी तत्वों को ध्यान में रखकर ही कट-ऑफ तय की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB NTPC Minimum Qualifying Marks: न्यूनतम योग्य अंक

परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्य अंक समझना महत्वपूर्ण है। हालांकि, केवल न्यूनतम अंक हासिल कर लेना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में न सिर्फ न्यूनतम अंक बल्कि कट-ऑफ से अधिक अंक लाने की आवश्यकता होती है, ताकि अगली परीक्षा में चयन सुनिश्चित हो सके।

 

श्रेणीवार न्यूनतम योग्य अंक (CBT-1 और CBT-2 दोनों के लिए):

  • सामान्य (UR): 40%
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी): 30%
  • एससी: 30%
  • एसटी: 25%
  • ईडब्ल्यूएस: 40%

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,558 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के पद शामिल हैं। ग्रेजुएट स्तर पर कुल 8,113 पद हैं जिनमें चीफ कमर्शियल और टिकट सुपरवाइजर के 1,736, स्टेशन मास्टर के 994, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3,144, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के 1,507 और सीनियर क्लर्क एवं टाइपिस्ट के 732 पद हैं। अंडरग्रेजुएट स्तर पर कुल 3,445 पदों में कमर्शियल और टिकट क्लर्क के 2,022, अकाउंट्स क्लर्क एवं टाइपिस्ट के 361, जूनियर क्लर्क एवं टाइपिस्ट के 990 और ट्रेन क्लर्क के 72 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

RRB NTPC CBT-1 Result: रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

  • आपने जिस रीजन से आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed