RPSC Recruitment 2023: आरपीएससी ने जारी की आरएएस/ आरटीएस भर्ती अधिसूचना, इस दिन शुरू होंगे आवेदन
RPSC RAS RPS RTS Recruitment 2023 Notification Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC RAS RPS RTS Recruitment 2023 Notification Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार एक जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। संपूर्ण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई आधी रात तक है। आरएएस/ आरटीएस भर्ती का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।
RPSC Recruitment 2023: पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदकों को एक जनवरी, 2024 को 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट उपलब्ध है।
RPSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा निगमित किसी भी विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।
RPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिसूचना में अधिक जानकारी दी गई है।े
कमेंट
कमेंट X