{"_id":"5edafd3d8ebc3e90ab20c186","slug":"result-of-first-ai-based-online-examination-released-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली एआई आधारित ऑनलाइन परीक्षा का दो घंटे में रिजल्ट जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहली एआई आधारित ऑनलाइन परीक्षा का दो घंटे में रिजल्ट जारी
Sat, 06 Jun 2020 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बारआर्टिफिशिल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा पूरी होने के साथ ही रिजल्ट भी जारी हो गया। इसके साथ ही दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में ऑनलाइन परीक्षा का पहला चरण पूरा हो गया। इसमें बीटेक के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
दो घंटे की परीक्षा पूरी होने के साथ ही विश्वविद्यालय ने रिजल्ट भी जारी कर दिया। इसमें 350 छात्रों ने भाग लिया। सिर्फ दो छात्र तबीयत खराब होने की वजह से भाग नहीं ले सके। उनकी परीक्षा जुलाई में कैंपस खुलने पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने पहली एआई आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने पर शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है। अब सोमवार से कंप्यूटर साइंस समेत अन्य कोर्स के छात्रों की वार्षिक परीक्षा होगी। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स के छात्रों को जल्द ही ऑनलाइन बीटेक डिग्री भी मिल जाएगी। डीटीयू में बीटेक के 14 कोर्स के तहत 1760 छात्र पढ़ाई करते हैं। सभी विभागों की चरणबद्ध तरीके से परीक्षा होगी। परीक्षाएं 30 जून तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X