{"_id":"6795c18a9c13e9b5ac02221a","slug":"republic-day-2025-national-antham-india-jana-gana-mana-singing-rules-in-hindi-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस आज, राष्ट्रगान में शामिल होने से पहले जानें जन गण मन के नियम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस आज, राष्ट्रगान में शामिल होने से पहले जानें जन गण मन के नियम
Sun, 26 Jan 2025 10:31 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:31 AM IST
सार
26 January National Anthem Rules: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह वह तारीख है जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और यह सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। आइए जानते हैं राष्ट्रगान गाने के नियम, जिन्हें राष्ट्रगान के दौरान ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Jan Gan Man Rules
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Jan Gan Man Rules: भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इस साल भारता 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण वार्षिक परेड है जो राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है। इस दिन देश के राष्ट्रपति राजपथ, नई दिल्ली में झंडा फहराते हैं।
विज्ञापन
औपचारिक कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना द्वारा भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत, परेड और एयरशो को भी प्रदर्शित किया जाता है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण वार्षिक परेड है जो राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है। इस दिन देश के राष्ट्रपति राजपथ, नई दिल्ली में झंडा फहराते हैं। औपचारिक कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना द्वारा भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत, परेड और एयरशो को भी प्रदर्शित किया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
राष्ट्रीय गान के सम्मान के लिए बनाये गए कुछ सामान्य नियम इस प्रकार है:
- राष्ट्रगान जब गाया अथवा बजाया जा रहा हो तब हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए।
- राष्ट्रगान का उच्चारण सही होना चाहिए तथा इसे 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए। इसके संक्षिप्त रूप को 20 सेकेंड में गाया जाना चाहिए।
- राष्ट्रगान जब गाया जा रहा हो तब किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। उस समय अशांति, शोर-गुल अथवा अन्य गानों तथा संगीत की आवाज नही होनी चाहिए।
- शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगान होने के बाद दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
- राष्ट्रगान के लिए कभी अशोभनीय शब्दों का उपयोग नही करना चाहिए।
- यदि राष्ट्रगान किसी न्यूजरील या डॉक्यूमेंट्री में बजाया जाता है, तो दर्शकों को खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
कमेंट
कमेंट X