{"_id":"67aab13f21abc988370307fc","slug":"relationship-start-your-day-with-thanks-relationships-will-strengthen-respect-each-others-effort-too-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tips: धन्यवाद से करें दिन की शुरुआत, संबंधों में आएगी मजबूती; एक-दूसरे के प्रयासों का भी करें सम्मान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tips: धन्यवाद से करें दिन की शुरुआत, संबंधों में आएगी मजबूती; एक-दूसरे के प्रयासों का भी करें सम्मान
Tue, 11 Feb 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग
रॉन एशकेनस, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
रॉन एशकेनस, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:42 AM IST
सार
Tips: किसी को धन्यवाद कहना आपके व्यक्तिगत, बल्कि पेशेवर संबंधों में भी मजबूती लाता है। साथ ही आपको खुश, प्रेरित और व्यस्त रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tips: किसी को धन्यवाद या थैंक्यू कहना एक सामान्य चलन है, जिसे अक्सर विभिन्न परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है। यह मात्र एक शब्द नहीं है, बल्कि आपके संस्कार और विनम्रता का प्रदर्शन है। किसी को थैंक्यू बोलने का विचार व्यक्तिगत जीवन से परे है और इसके गहरे निहितार्थ भी हो सकते हैं।
चाहे आप छात्र हों अथवा पेशेवर, आपको धन्यवाद कहने की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। यह शब्द बहुत असरदार है। यह न सिर्फ आपके व्यक्तिगत, बल्कि पेशेवर संबंधों में भी मजबूती लाता है। साथ ही आपको खुश, प्रेरित और व्यस्त रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह भी दर्शाता है कि आप दूसरे के प्रयासों को सम्मान देते हैं। हालांकि, इससे जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है।

दिमाग से सीधा संबंध
तंत्रिका विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान में धन्यवाद बोलने के कई लाभ बताए गए हैं। इससे चिंता, अवसाद और बेचैनी के लक्षणों में कमी है, साथ ही साथ प्रशंसा और संतोष की भावना भी पैदा होती है। यह जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को व्यापक बना सकता है। समस्याओं को संभावनाओं में बदल सकता है और चिड़चिड़ाहट को जिज्ञासा में बदल सकता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X