फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET Exam: Use of face recognition technology for the first time, monitoring at multiple levels for privacy

REET 2025: आरबीएससी रीट परीक्षा में पहली बार इस नई तकनीक का करेगा उपयोग, जानें कैसे होता है फेस रिकॉग्नाइजेशन

Sat, 22 Feb 2025 11:01 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Feb 2025 11:01 AM IST
सार

REET Exam 2025: आरबीएससी ने अपने एक्स पर छात्रों से जानकारी साझा की है। बोर्ड ने कहा है कि पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गोपनीयता के लिए कई स्तरों पर निगरानी होगी।

विज्ञापन
REET Exam: Use of face recognition technology for the first time, monitoring at multiple levels for privacy
REET Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

REET Dress Code 2025: राजस्थान रीट परीक्षा 27 और 28 फरवरी को आयोजित होने वाली है। लेवल 1 परीक्षा 27 फरवरी को सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी, जबकि लेवल 2 परीक्षा दो सत्रों में होगी। बोर्ड ने अपने एक्स पर जानकारी दी है, कि बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक का उपयोग करेगा।

विज्ञापन


यह तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करती है और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा, पहचान सत्यापन, और ऑटोमेशन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

 

27 और 28 फरवरी को होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में और 28 फरवरी को एक शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरा पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपर पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे।

फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक

बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक का उपयोग करेगा। इस तकनीक के तहत एडमिट कार्ड में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित उम्मीदवार से मिलान किया जाएगा। इसके अलावा, फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखेगा। 

परीक्षा के दौरान केन्द्र लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा। उम्मीदवार सादे कपड़े, चप्पल या सैंडल में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी तरह की चेन या मैटल का आभूषण पहन कर आने की मनाही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed