फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET 2025 admit card releasing tomorrow; download on rajeduboard.rajasthan.gov.in, check details

REET 2025 Admit Card: रीट परीक्षा के लिए कल जारी होगा प्रवेश पत्र, इस तरह से कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 18 Feb 2025 02:52 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 18 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

REET 2025 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कल राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। जारी होने के बाद छात्र नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
REET 2025 admit card releasing tomorrow; download on rajeduboard.rajasthan.gov.in, check details
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

REET 2025 Admit Card: आरबीएससी कल यानी 19 फरवरी को शाम 4 बजे राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


रीट 2024 परीक्षा 27 फरवरी को होनी है और यह दो सत्रों में आयोजित की होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल शाम 4 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ईमेल या एसएमएस के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) डाक सेवाओं के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विवणों को जरूर करें चेक

अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का दिन, तिथि, समय और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक सत्यापित कर लें।

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपर पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे। 

एडमिट कार्ड  कैसे करें डाउनलोड?

  • सबस पहले REET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब प्रवेश पत्र से संबंधित अनुभाग देखें। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 
  •  इसके बाद, आपका REET 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। 
  • उसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed