फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET 2022 Admit Card Release on July 14 at reetbser2022.in Check RBSE Board REET Hall Ticket Link Sarkari Naukri

REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र, 15 लाख उम्मीदवारों का इंतजार होगा खत्म

Wed, 13 Jul 2022 05:14 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

REET 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
REET 2022 Admit Card Release on July 14 at reetbser2022.in Check RBSE Board REET Hall Ticket Link Sarkari Naukri
REET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

REET 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। अब रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह बात पता होनी चाहिए कि रीट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन  माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
रीट 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 14 जुलाई, 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं। 

विज्ञापन

62000 पदों पर है रिक्तियां
रीट 2022 में रिक्त पदों की संख्या 62 हजार निर्धारित की गई है। हालांकि, पहले यह संख्या 32 हजार ही थी। बीते साल हुई परीक्षा में अनियमितता की बात सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द किया गया था। इसलिए बीते साल की सीटों को भी इस साल की परीक्षा में जोड़ा गया है। 

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार रीट की आधिकारिक वेबसाइट  reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed