फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET 2021 Rajasthan High Court allowed BEd holders in Level 1 examination, but stay on result

REET 2021: राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा, इंटरनेट व मैसेजिंग सेवाएं बंद, सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Sun, 26 Sep 2021 10:23 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 26 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

REET 2021: राजस्थान में आज राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। इसकी तैयारियों को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन तक चाक-चौबंद है। नकल और पेपर लीक रोकने के लिए राज्य भर में इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है।  

विज्ञापन
REET 2021 Rajasthan High Court allowed BEd holders in Level 1 examination, but stay on result
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान में आज राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा 10 बजे से शुरू हो चुकी है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक अहम आदेश जारी कर रीट उम्मीदवारों को थोड़ी राहत और थोड़ा झटका दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन दिन लगातार सुनवाई के बाद अंतरिम आदेश जारी कर बीएड डिग्री धारी उम्मीदवारों को रीट लेवल -1 की परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने मामले में याचिकाकर्ता बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों, राजस्थान सरकार, बीएसटीसी धारकों व एनसीटीई का पक्ष विस्तार से जानने के बाद शुक्रवार को इस मामले में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। जस्टिस संगीत लोढ़ा व जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ ने बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को रविवार को होने वाली रीट परीक्षा में  लेवल-1 के पेपर में भाग लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी होने तक बीएड डिग्री धारक उम्मीदवारों के रीट लेवल-1 का परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक भी लगाई है। 
विज्ञापन


सरकार से लेकर प्रशासन तक चाक-चौबंद, इंटरनेट भी बंद

राजस्थान में रीट परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन तक चाक-चौबंद है। सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। छुट्टी के दिन भी सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। नकल और पेपर लीक रोकने के लिए राज्य भर में शनिवार को इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस की ओर से संदिग्ध और इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर पेपर लीक गिरोह से जुड़े संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की जा रही है।  नकल रोकने के लिए प्रदेशभर में 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 


उम्मीदवारों और परिजनों के लिए यात्रा निशुल्क

16 लाख से अधिक रीट उम्मीदवारों और उनके परिजनों की निशुल्क अंतर जिला परीक्षा केंद्रों पर आवाजाही के लिए सरकारी परिवहन निगम की बसाें के अतिरिक्त 19 हजार निजी बसों का अधिग्रहण कर लिया है। ये बसें टोल फ्री रहेंगी। रेलवे की ओर से भी राजस्थान के प्रमुख शहरों से आने - जाने के लिए तीन दिन से कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों और पुलिस कंट्रोल रूम में अलग नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।   

ठहरने और खाने-पीने तक की व्यवस्था

विज्ञापन

उम्मीदवारों के रहने -खाने - पीने आदि के प्रबंध के लिए राज्य भर से सामाजिक संगठनों की सहायता ली गई है। मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद राज्य भर से दानदाताओं और भामाशाहों ने दूसरे शहरों से आने वाले उम्मीदवारों और उनके परिजनों के ठहरने का बंदोबस्त किया है। विभिन्न समाजों ने भी अपने समाज से और सर्व समाज के उम्मीदवारों के लिए विभिन्न छात्रावासों, सामुदायिक भवनों को खोला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed