RBSE Result 2024: जारी हुए राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम, पिछले वर्षों से क्या बेहतर रहे नतीजे, यहां पढ़ें
Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। पिछले वर्षों से क्या बेहतर रहे नतीजे, यहां पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के लिए घोषित किए गए हैं।
लड़कियों ने तीनों विषयों में उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों को पीछे छोड़ दिया। विज्ञान में 97.08% लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.90% रहा। कला और वाणिज्य में 95.80% और 98.66% लड़के पास हुए। लड़कियों ने कला में 97.86% और वाणिज्य में 99.51% प्रतिशत हासिल किया।
जिलों में, शाहपुरा में विज्ञान में सबसे अधिक 99.35% प्रतिशत दर्ज किया गया। बूंदी, बाड़मेर, कोटा, सवाई माधोपुर, बारां, राजसमंद, प्रतापगढ़, अनूपगढ़, डीडवाना-कच्छम, दूदू, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़ और फलोदी जिलों में वाणिज्य में 100% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। कला में, जोधपुर ग्रामीण 98.75% दर्ज किया गया।
Rajasthan Board 12th Result 2024: क्या रहा है उत्तीर्ण प्रतिशत
विज्ञान 97.73% बच्चे उत्तीर्ण हुए।
वाणिज्य संकाय में 98.95% बच्चे पास हुए।
कला संकाय में 96.88% बच्चों ने कामयाबी हासिल की।
| स्ट्रीम | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत | कितने छात्र शामिल हुए | कितने छात्र शामिल हुए उत्तीर्ण |
| विज्ञान | 97.73% | 97.08% | 98.90% | 258071 | 252205 |
| कॉमर्स | 98.95% | 98.66% | 99.51% | 26418 | 26141 |
| आर्ट्स | 96.88% | 95.80% | 97.86% | 569575 | 551789 |
| 2024 | 2023 | 2022 | 2021 | 2020 | 2019 | |
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 96.88% | 92.35% | 96.33% | 99.19% | 90.70% | 88% |
| लड़कियों का पास प्रतिशत | 97.86% | 94.06% | 97.21% | 99.41% | 93.10% | 90.81% |
| लड़कों का पास प्रतिशत | 95.80% | 90.65% | 95.44% | 99.67% | 88.45% | 85.41% |
कमेंट
कमेंट X