RBSE Class 12 Exam 2024: कल से शुरू हो रही राजस्थान में 12वीं की बोर्ड परीक्षा, अच्छे से समझ लें दिशा-निर्देश
RBSE Class 12 Exam 2024 Guidlines: कल से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू करने वाला है। सभी छात्रों को नीचे बताए दिशा-निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
विस्तार
RBSE Class 12 Exam 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) कल, 29 फरवरी से राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा की शुरूआत मनोविज्ञान विषय के पेपर से होने जा रही है। छात्र यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक देंगे।
जरूर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड
आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024 के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) ले जाना चाहिए। उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा में पहुंचना होगा। इससे उन्हें बिना किसी परेशानी के सभी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद मिलेगी।
आरबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा दिशानिर्देश
परीक्षा सुचारू रूप से हो और छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी इन दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। ये दिशानिर्देश बोर्ड परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं:
- परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
- अपना एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा हॉल में अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लेकर जाएं।
- अपनी स्टेशनरी लाएं, क्योंकि परीक्षा के दौरान दूसरे परीक्षार्थियों से लेने की अनुमति नहीं है।
- सभी प्रश्नों के उत्तर देने के बाद अंत में 'समाप्त' लिखें और उत्तर पुस्तिका के शेष सभी पृष्ठों पर तिरछी रेखा खींच दें।
कमेंट
कमेंट X