RBSE Exam Date: जेईई मेन सत्र-2 से टकराई बोर्ड परीक्षा की तारीख, आरबीएसई ने 12वीं की डेटशीट में किया बदलाव
RBSE Revised Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा से टकराव की स्थिति बनने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Board Date Sheet 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। हालांकि, परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं की संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर अपलोड कर दी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की संशोधित तिथियां कैलेंडर में नोट कर लें।
जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के साथ हो रहा था टकराव
यह बदलाव इस लिए किया गया है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा की तारीखें जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा की तारीखों से टकरा रही थीं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
डेटशीट में हुए मुख्य बदलाव
- संस्कृत साहित्य एवं संस्कृत भाषा की परीक्षा 22 मार्च 2025 के स्थान पर 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
- समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च 2025 के बजाय 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
- ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणहित धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु सहित विषयों की परीक्षा। विज्ञान एवं पुरोहित शास्त्र की परीक्षा 1 अप्रैल 2025 के स्थान पर 4 अप्रैल को होगी।
- इतिहास, बिजनेस स्टडीज, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान सहित विषयों की परीक्षा 3 अप्रैल, 2025 के बजाय 22 मार्च को आयोजित की जाएगी।
- कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान प्रथाओं की परीक्षा 7 अप्रैल, 2025 के बजाय 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड इससे पहले भी डेटशीट में बदलाव कर चुका है। हालांकि, इस बार यह बदलाव जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा तिथियों के साथ टकराव से बचने के लिए किया गया है। जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 के बीच किया जाना संभावित है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X