फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 out now, Pass percentage increased, Check details here

RBSE 10th Result: पिछले साल से बेहतर रहा है इस बार का परिणाम, उत्तीर्ण प्रतिशत में हुई इतने फीसदी की बढ़ोतरी

Wed, 29 May 2024 05:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 29 May 2024 05:49 PM IST
सार

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी हो चुके हैं। कुल 93.03% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 out now, Pass percentage increased, Check details here
RBSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज शाम पांच बजे घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट 93.03 फीसदी रहा है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिन भी छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परिणाम बेहतर रहा है। उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ऐसा रहा प्रदर्शन

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
  • फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें। 
  • अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
  • इसपर क्लिक करें।
  • परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed