{"_id":"678605daee4f0e321906fe38","slug":"rbse-exam-rajasthan-board-10th-12th-dates-changed-exam-will-be-held-from-march-6-datesheet-will-come-soon-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE Exam 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की बदली तारीखें, 6 मार्च से होगा एग्जाम; जल्द आएगी डेटशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE Exam 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की बदली तारीखें, 6 मार्च से होगा एग्जाम; जल्द आएगी डेटशीट
Tue, 14 Jan 2025 12:07 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:07 PM IST
सार
RBSE Exam Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
Rajasthan Board Exam Date
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Rajasthan Board Exam Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2025 से शुरू होगी। विस्तृत टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 19 लाख 39 हजार 645 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं। इनमें 10वीं के 10 लाख 62 हजार 341 और 12वीं के 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन डेट शीट जारी करेगा।
विज्ञापन
27 फरवरी को होगी रीट परीक्षा
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का आयोजन 27 फरवरी 2025 को होगा, जिसमें 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। इस परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था और स्टाफ की आवश्यकता है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा और रीट परीक्षा को एक साथ आयोजित करना संभव नहीं था, इसलिए तिथियों में यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा अब एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू ll @Rajasthanboard #Class12thBoardExam ll #Class10thBoardExam
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) January 13, 2025
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 19 लाख 39 हजार 645 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं। इनमें 10वीं के 10 लाख 62 हजार 341 और 12वीं के 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन डेट शीट जारी करेगा।
RBSE Rajasthan Board Exams: पिछले साल कब जारी हुई थी डेटशीट?
पिछले साल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जनवरी को जारी की थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 07 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 04 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पिछले रुझानों के अनुसार, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह की पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।RBSE Rajasthan Board Date Sheet 2025: डेटशीट डाउनलोड करने के चरण
डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके उसे डाउनलोड कर सकेंगे।- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, "आरबीएसई डेट शीट 2025" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- "आरबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2025" या "आरबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट 2025" चुनें।
- विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एक नये पृष्ठ पर दिखाई देगा।
- डेटशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X